Wednesday, October 9, 2024

परिवार

१- परिवारक है ?
परिवार वह है जहां व्यक्ति अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक साथ आते हैं । किंतु दुनिया के अधिकांश भागों में वह सम्मिलित वासवाले रक्त संबंधियों का समूह है जिसमें विवाह और दत्तक प्रथा स्वीकृत व्यक्ति भी सम्मिलित हैं  ।    

२- हमें परिवार की आवश्यकता क्यों है  ?
परिवार इंसान की ज़िंदगी में सबसे बड़ी प्रयोगशाला होती है। बच्चा जन्म लेने के बाद परिवार में ही रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच ही उसका मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। परिवार से हमारे गुण व अवगुण की शुरुआत होती है। हमारे सबसे पहले गुरु माता-पिता ही होते हैं। हम उन्हीं से बोलना और चलना सीखते हैं । यदि पारिवारिक माहौल अच्छा रहता है, तो हम पॉजिटिविटी के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं, लेकिन यदि परिवार का माहौल ठीक नहीं रहता है, तो हम नेगेटिविटी की ओर बढ़ जाते हैं ।

अकेले रहने से हनियां ?
इंसान को हमेशा सामाजिक होने की सलाह दी जाती है ताकि कभी अगर वह मुसीबतों में फंसता भी है तो लोगों  सहायता मिलती रहे । किंतु अकेले रहने वालों लोगों में अक्सर हमें मानसिक रोगों, अनिद्रा आदि समस्याएं देखने को मिलती है ।


No comments:

Post a Comment

वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या: दोषारोपण की प्रवृत्ति

प्रणाम मित्रो वर्तमान समय में मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने जीवन में उत्पन्न होने वाली अधिकांश समस्याओं और विकृतियों के लिए स्...