Friday, March 3, 2023

ज्योतिष विद्या संकल्प पत्र

मानव जीवन को सुखमय बनाने के लिए समाज में बहुत से विकल्प हैं ।कुछ लोग चमत्कार में यकीन रखते हैं।
कुछ लोग सिद्ध स्थानो में यकीन रखते हैं। कुछ लोग ज्योतिष में यकीन रखते हैं। कुछ लोग टोने टोटके में यकीन रखते हैं। कुछ लोग चमत्कारिक गुरुओं में एवं कुछ लोग तंत्र विद्या में यकीन रखते हैं ! जिनको जैसी सुविधा वैसा मार्ग अपनाते हैं । यदि आप ज्योतिष विद्या से अपने जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो ज्योतिष का प्रारंभिक ज्ञान होना आवश्यक है l यदि ज्योतिष विषय की जानकारी नहीं है और रुचि नहीं है तो यह सब बेकार है l हमें यहां अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए l अपने अनुकूल विषयों से जुड़ना ही हमारे लिए श्रेष्ठ रहेगा l
🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼
*लाल किताब से जुड़ी हुई कुछ सामान्य जानकारी* 
लाल किताब पूरी तरह नवग्रह से संबंधित है और नौ ग्रह प्रकृति से संबंध रखते हैं । अतः प्राकृतिक  नियमों का पालन करना पहले आवश्यक है । क्योंकि प्राकर्तिक नियमों के पालन करने से 70 से 80 परसेंट उपाय हमारे स्वत: ही हो जाते हैं ! प्राकृतिक नियमों के पालन के अभाव में लाल किताब के उपाय भी बहुत खर्च ले हो जाते हैं जो आम इंसान की पहुंच से बाहर हैं एवं इतने असर कारक नहीं होते अतः प्रयास करें की प्राकृतिक नियमों का पालन करें एवं अपनी दिनचर्या पहले सुधारें ।

1- ज्योतिष विद्या क्या है ? ज्योतिष पर आपके क्या विचार है ? 
2- ज्योतिष के सिद्धांत पर कार्य करता है ? 
3- ज्योतिष सलाह प्रतिशत कारगर है ? 
4- ज्योतिषी के पास कब जाना चाहिए ? और एक अच्छे ज्योतिषी को  कैसे पहचानेंगे ?  
5- ज्योतिष विद्या से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए स्वयं में कौन से गुण आवश्यक हैं ! 
Note - इन सब प्रश्नों के उत्तर के साथ अपना एक संकल्प पत्र भी लिख कर सबमिट करें । कि यदि आपको बताए गए उपाय हो से लाभ होता है तो आप अपनी श्रद्धा अनुसार कितना खर्च करेंगे ।

वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या: दोषारोपण की प्रवृत्ति

प्रणाम मित्रो वर्तमान समय में मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने जीवन में उत्पन्न होने वाली अधिकांश समस्याओं और विकृतियों के लिए स्...