Tuesday, August 1, 2023

kundali gyan

प्रिय आत्मन् 
आपकी प्रसन्नता के लिए यह विश्लेषण आपको भेज रहा हूं । यदि आप इस फल कथन से संतुष्ट हो तो ही आगे कार्य करें अन्यथा स्वविवेक से निर्णय लें।मानव जीवन को सुखमय बनाने के लिए समाज में बहुत से विकल्प हैं । कुछ लोग चमत्कार में विश्वास रखते हैं तो कुछ लोग सिद्ध स्थानो में । कुछ लोग ज्योतिष में यकीन रखते हैं। कुछ लोग टोने टोटके और कुछ तंत्र क्रिया में विश्वास रखते हैं । कुछ लोग चमत्कारिक शक्तियों में एवं कुछ लोग सिद्ध गुरुओं में ! जिनको जैसी सुविधा वैसा मार्ग अपनाते हैं । यदि आप ज्योतिष विद्या से अपने जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो ज्योतिष का प्रारंभिक ज्ञान होना आवश्यक है l ज्योतिष एक गूढ़ विद्या है और ज्योतिष विद्या से अपने अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्योतिष के बहुत से नियमों का पालन करना आवश्यक है जिसे कोई भी व्यक्ति ज्योतिष के सूत्रों को समझे बिना नहीं कर सकता । यदि ज्योतिष विषय की प्रारंभिक जानकारी (ज्योतिष विद्या के नियम और सिद्धांतों पर कार्य करती है ) नहीं है ,और रुचि नहीं है ,तो यह सब व्यर्थ है  l हमें यहां अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए  l अपने अनुकूल विषयों से जुड़ना ही हमारे लिए श्रेष्ठ रहेगा l 

👉आप की जानकारी के लिए एक बात और बताना चाहूंगा कि हम जो फल कथन करते हैं वह मुख्य कुंडली एवं लग्न कुंडली के द्वारा ही करते हैं जिससे सटीक फल कथन संभव होता है वर्ना तो एक जन्म समय में एक राशि के बहुत से लोग पैदा होते हैं सिर्फ राशि से फल कथन करना इतना संभव नहीं होता है और हमें सटीक परिणाम भी प्राप्त नहीं होते हैं ।_

राशिफल क्या होता है?

किसी भी राशि के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल राशिफल कहलाता है। यह दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक या फिर वार्षिक रूप में होता है। राशिफल के माध्यम से व्यक्ति अपने भविष्य की घटनाओं का अनुमान लगा सकता है।

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल या आज का राशिफल, दैनिक भविष्यवाणी होती है और यह भविष्यवाणी चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होती है। क्योंकि चंद्रमा का राशि परिवर्तन एक-दो दिनों के भीतर होता है। दैनिक राशिफल सबसे लोकप्रिय राशिफल है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अखबारों में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला दैनिक राशिफल होता है।

ज्योतिष क्या है?

ज्योतिष एक विज्ञान है, जिसे ज्योतिष शास्त्र या ज्योतिष विज्ञान के नाम से जाना जाता है। यह वेदों के छह अंगों शिक्षा, कल्प, व्याकरण, ज्योतिष, छन्द और निरूक्त में से एक है। ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों और नक्षत्रों का अध्ययन कर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। मनुष्यों के कल्याण के लिए ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राशि क्या है?

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, आकाश मंडल में एक कल्पित राशिचक्र हैं, जिसमें 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन) हैं। इन 12 राशियों के अपने स्वभाव, गुण एवं दोष होते हैं। किसी व्यक्ति की लग्न राशि, चंद्र राशि, सूर्य राशि, नाम राशि हो सकती है। जन्म कुंडली में जो राशि पहले भाव में होती है उसे लग्न राशि कहते हैं। वहीं जिस राशि सूर्य बैठा हो वह सूर्य राशि और इसी प्रकार चंद्रमा जिस भी राशि में स्थित हो वह चंद्र राशि कहलाती है। नाम के पहले अक्षर से निकलने वाली राशि नाम राशि होती है।

कुंडली मिलान क्या है?

कुंडली मिलान एक ज्योतिषीय प्रक्रिया है, जिसे वर-कन्या के विवाह से पूर्व किया जाता है। इसमें वर-वधु की कुंडली के बीच की सामंजस्यता को देखा जाता है। कुंडलियों को देखकर दोनों के बीच 36 गुणों को मिलाया जाता है। यदि दोनों के बीच 36 में से 18 या इससे अधिक गुण मिल जाते हैं तो ही दोनों के बीच विवाह का विचार किया जाता है और उसे सफल माना जाता है।


🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃


No comments:

Post a Comment

वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या: दोषारोपण की प्रवृत्ति

प्रणाम मित्रो वर्तमान समय में मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने जीवन में उत्पन्न होने वाली अधिकांश समस्याओं और विकृतियों के लिए स्...