प्रणाम मित्रों 🙏
जीवन में उत्थान, अर्थात् उन्नति, प्रगति और आत्मिक विकास, हर व्यक्ति का लक्ष्य होता है। यह न केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित है, बल्कि मानसिक शांति, आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों के विकास को भी समेटे हुए है। उत्थान का मार्ग कठिन हो सकता है, परंतु सही दिशा और मार्गदर्शन से यह संभव है। इस लेख में हम चर्चा करेंगे कि जीवन में उत्थान के लिए क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, और क्यों प्रत्यक्ष गुरु का मार्गदर्शन सर्वोपरि है। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध "10 प्रकार के गुरुओं" का सुना-सुनाया ज्ञान क्यों हमारे लिए विष के समान हो सकता है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं , मानव जीवन को सुखमय बनाने के लिए समाज में बहुत से विकल्प है ! जैसे- कुछ लोग चमत्कारिक सिद्ध गुरुओं में विश्वास रखते हैं तो कुछ लोग तंत्र- मंत्र, टोने- टोटके, तामसिक मलीन विद्याओं आदि में विश्वास रखते हैं ! कुछ लोग ज्योतिष वास्तु जैसी विद्या में विश्वास रखते हैं, तो वहीं कुछ लोग वर्तमान में अति विकसित विज्ञान और मनोविज्ञान पर विश्वास रखते
हैं । इसमें कोई ग़लत बात नहीं है, जिसको जैसी सुविधा उन्हें वैसा ही मार्ग अपनाना चाहिए ।
१- गुरु क्या है ?
गुरु ऐसे ज्ञान और गुणों का समूह है जो हमसे अधिक जानता है । जिनके ज्ञान और गुणों को अपना कर हम उसके स्तर तक पहुंच सके । गुरु को कभी भी मनुष्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए ।
२- गुरु क्यों आवश्यक है ?
हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है ।
३- गुरु कितने प्रकार के होते हैं ?
जैसा कि हम पिछली चर्चाओं में जान चुके हैं कि ज्ञान का स्तर क्या है उसी अनुसार समाज में गुरु भी पाए जाते हैं जैसे -
भौतिक गुरु - संसार की विषय वस्तुओं की जानकारी हम उनसे ले सकते हैं ! यह विद्यालय , महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में पाए जाते हैं । यह बड़ी आसानी से समाज में मिल जाते हैं । यदि आवश्यक हो तो उनके पास पहुंचाना और इनसे मार्गदर्शन प्राप्त करना सरल है ।
धार्मिक गुरु - संसार में रहकर हमें क्या करना है क्या नहीं करना है !यह हमें उचित अनुचित का जानकारी देते हैं । जितने भी कथा वाचक हैं या जिन्होंने गुरु सानिध्य में रहकर अपनी परंपराओं से प्राप्त ज्ञान को लोगों तक पहुंचा कर धर्म का प्रचार प्रसार एवं उनका मार्गदर्शन
करते हैं । ये सभी धार्मिक गुरु की श्रेणी में आते हैं । कोई भी धन संपन्न, प्रतिष्ठावान, सामाजिक व्यक्ति इन तक आसानी से पहुंच कर इनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है ।
चमत्कारिक गुरु - चमत्कारी गुरु अर्थात चमत्कार दिखाने वाले , यह गुरु ऊपर बताई गई किसी भी श्रेणी में मिल सकते हैं, चाहे विज्ञान हो या हाथ की सफाई या फिर टोने टोटके इनके माध्यम से यह चमत्कार दिखाते हैं और लोगों को प्रभावित करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ उनके पास आए । इन्हें ज्ञान और नियम से कोई ज्यादा मतलब नहीं रहता । यह स्वयं का प्रभाव स्थापित करने के लिए कार्य करते हैं । समाज में आपको ऐसे कई तांत्रिक गुरु खोजने पर मिल जायेंगे।
आध्यात्मिक गुरु - जो मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं, संसार के सभी बंधन काटने में सक्षम हैं, सभी संशयों का नाश करने में सक्षम है । यह आध्यात्मिक गुरु की श्रेणी में आते हैं । यह पढ़ी लिखी बातें नहीं सुनाते । इनके पास जो ज्ञान है अनुभव आधारित रहता है । यह जो भी कुछ कहते हैं वह ग्रंथ बन जाता है । और लोग उसका अनुसरण करने लगते हैं । इन्हें हम सद्गुरु भी कहते हैं । जब तक स्वयं में योग्यता ना हो तब तक हम और तक नहीं पहुंच पाते ।
४- जीवन में गुरु होने से किस प्रकार का लाभ होता है ?
जीवन में गुरु होने से कई प्रकार के लाभ होते हैं:-
मार्गदर्शन_: गुरु जीवन के सही मार्ग पर चलने में मदद करते हैं। वे हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा दिखाते हैं।
ज्ञान और समझ_: गुरु हमें ज्ञान और समझ प्रदान करते हैं। वे हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करते हैं।
आत्म-विकास_: गुरु हमें आत्म-विकास के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमें अपने आप को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
सही निर्णय_: गुरु हमें सही निर्णय लेने में मदद करते हैं। वे हमें अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
आध्यात्मिक विकास_: गुरु हमें आध्यात्मिक विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वे हमें अपने आत्मा को जानने और समझने में मदद करते हैं.
५- जिन लोगों के जीवन में सही गुरु नहीं है उन्हें क्या हानि होगी ?
जीवन में सही गुरु नहीं होने की हानि
दिशाहीनता_: जीवन में सही गुरु नहीं होने से हम दिशाहीन हो सकते हैं। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा नहीं मिल सकती है।
ज्ञान की कमी_: जीवन में सही गुरु नहीं होने से हमें ज्ञान और समझ की कमी हो सकती है। हम जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में कठिनाई का सामना कर सकते हैं।
आत्म-विकास में बाधा_: जीवन में सही गुरु नहीं होने से हमारे आत्म-विकास में बाधा आ सकती है। हम अपने आप को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित नहीं हो सकते हैं।
सही निर्णय लेने में कठिनाई_: जीवन में सही गुरु नहीं होने से हमें सही निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। हम अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में गलती कर सकते हैं।
आध्यात्मिक विकास में बाधा_: जीवन में सही गुरु नहीं होने से हमारे आध्यात्मिक विकास में बाधा आ सकती है। हम अपने आत्मा को जानने और समझने में कठिनाई का सामना कर सकते हैं।
६- नए लोग अध्यात्म मार्ग में चलने के लिए शुरूआत कहां से करें ?
1- प्रारंभिक मार्गदर्शक खोजें, और उससे अपना सम्बन्ध स्थापित अवश्य करें ।
2- लक्ष्य निर्धारण, काल्पनिक लक्ष्य एवं वास्तविक लक्ष्य में अंतर समझें ।
3- अपना मूल्यांकन करें ।
4- अपनी रुचि, क्षमता और समझ अनुसार मार्ग चुने ।
७- प्रश्न कैसे और किससे पूंछना चाहिए ?
जब भी हमारे मन में कोई प्रश्न शंका या जिज्ञासा प्रकट हो तो हमें इसके निवारण के लिए अपने गुरु के पास ही जाना चाहिए ( गुरु अर्थात जो अपने शिष्यों को बिना भौतिक लाभ के सही मार्गदर्शन देता हो, सर्व समर्थ तत्वदर्शी हो ) जिनके भी गुरु नहीं है उन सभी के लिए हमारा यही संदेश है कि समय रहते किसी तत्वदर्शी योग्य समर्थ गुरु की शरण में जाएं । और उनसे ही जुड़कर अपनी शंकाओं का समाधान करना उचित है । स्मरण रखें की गुरु आपके ही विचारधारा का होना चाहिए । इसके अभाव में आप यूं ही भटकते रहेंगे ।
किसी से भी कोई भी प्रश्न पूछने या मार्गदर्शन प्राप्त करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि मुझे मार्गदर्शन ( ज्ञान ) चाहिए या जानकारी । किसी से भी मार्गदर्शन लेने से पूर्व कुछ बातें अवश्य ध्यान रखें ! जैसे - आपका उस व्यक्ति से गुरु शिष्य या प्रेम, विश्वास ,श्रद्धा ,भक्ति के आधार पर संबंध स्थापित होना चाहिए । वह व्यक्ति आपके मार्ग का हो अर्थात आपके गुण और विचार उससे मिलना चाहिए । आपको चाहिए कि आप सामने वाले व्यक्ति की बातों पर पूर्ण विश्वास करते हो और उनका दृढ़ता से पालन करने की इच्छा रखते हो । तभी आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे । अन्यथा सिर्फ जानकारी के लिए आप सबके पास गूगल बाबा है , वहां आपको हर प्रकार की जानकारी मिल जाएगी ।
७- किस प्रकार की समस्या के लिए कैसा गुरु चुने ?*
१- यदि समाज के कारण मानसिक समस्याओं में बुरी तरह फंसे गए हैं और वहां से निकलने का कोई मार्ग नहीं नहीं दिख रहा तो आध्यात्मिक गुरु की शरण लेनी चाहिए ।
२- यदि समाज में रहकर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए यह जानने के लिए धार्मिक गुरु की शरण लेनी चाहिए ।
३- जीवन में यदि आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है , जीवन में बार-बार हानि हो रही हैं इसके कारण बार-बार पतन का शिकार हो रहे हैं और जीवन में तात्कालिक लाभ चाहते हैं तो चमत्कारिक गुरुओं की शरण लेनी चाहिए ।
८- गुरु को कैसे खोजें ?
ऊपर दिए गए गुरुओं की श्रेणियों के अनुसार समाज में गुरु विद्यमान है ! किंतु यहां एक बात समझना अनिवार्य है कि
एक सांसारिक व्यक्ति के लिए गुरु खोजना बहुत ही मुश्किल है, उसके लिए प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि वह स्वयं में एक उच्च कोटि के शिष्य के गुणो को विकसित करे । इसके बाद अपने अनुकूल प्रमाणिक गुरु की खोज करे । इसके पश्चात यदि ईश्वर की कृपा हुई तो सद्गुरु हमें स्वयं ही खोज लेंगे ।
👉कुंडली विश्लेषण एवं ज्योतिष परामर्श के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरकर सबमिट करें ।
https://surveyheart.com/form/64832f0e4b5a0e53efb244ba
No comments:
Post a Comment