Saturday, November 9, 2024

जीवन रहस्य भाग - ४६ ( लोगों के निर्णय के मानदंड )


प्रणाम मित्रों 🙏
समाज में आप चाहे प्रेरक की भूमिका में हो, समर्थक की भूमिका में हो, आलोचक की भूमिका में हो, विरोधी की भूमिका में हो या फिर किसी का अनुसरण करने वाले हो, आपको किसी भी विषय में अपना निष्पक्ष मत देने से पहले नैतिकता धर्म, कर्म, न्याय, नियम मर्यादा 
पवित्रता आदि विषयों का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है, "क्योंकि इस ब्रह्मांड की कोई भी व्यक्ति, वस्तु, विचार, सिर्फ इसलिए अच्छे-बुरे नहीं है कि वह सिर्फ आपको पसंद या नापसंद है" । 

इसी आधार पर हमने सामाजिक लोगों को उनके गुणों के आधार पर उन्हें निम्न वर्गों में बांटा गया है और इसी आधार पर उनके मानदंड निश्चित किए गए हैं कि वह किस आधार पर लोगों की गलतियां का निर्णय करते हैं ।

१- सामाजिक व्यक्ति - किसी को सही और गलत की श्रेणी में रखने के लिए सामाजिक व्यक्ति के मानदंड बहुत ही सख्त होते हैं , क्योंकि वे सभी राग और द्वेष से ग्रसित होते हैं , इसलिए वे आपको समर्थक या विरोधी के रूप में स्पष्ट ही दिखाई पड़ेंगे । वे जिससे राग ( लगाव ) रखेंगे उसके लिए अपना सब कुछ लुटा देते हैं और जिससे द्वेष करते हैं उसकी छोटी से छोटी गलती भी क्षमा नहीं करते और उन्हें बरसों याद रखते हैं जब तक कि वह उन्हें उस गलती के लिए दंडित ना कर दें अर्थात उनमें बदला लेने की भावना प्रबल होती है , और यदि उनसे बदला ना ले पाये तो उन से दूर होना ही पसंद करते हैं ।

२ साधक - साधकों का अंतरण साधना से विकार रहित अर्थात शुद्ध और निर्मल होता रहता है , अतः यह सामाजिक लोगों की भांति अन्य लोगों से ना तो घृणा करते हैं और ना ही लगाव रखते हैं । वे उन सभी की छोटी मोटी गलतियों को नजरअंदाज करते हैं और अपनी प्रगति पर ज्यादा ध्यान देते हैं । इनमें बदला लेने की भावना नहीं रहती यह तो सभी का कल्याण ही चाहते हैं ।

३ - सिद्ध - सिद्ध अर्थात जो ईश्वर है या ईश्वर तुल्य हो गए हैं , ऐसे लोग हमारी बड़ी से बड़ी गल्तियों को भी क्षमा कर देते हैं और हमें हमारे आत्म कल्याण का मार्ग बतलाते हैं ।

अपना कीमती समय निकालकर लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद 🙏

No comments:

Post a Comment

वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या: दोषारोपण की प्रवृत्ति

प्रणाम मित्रो वर्तमान समय में मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने जीवन में उत्पन्न होने वाली अधिकांश समस्याओं और विकृतियों के लिए स्...