वर्तमान समय में लोगों ने अपने जीवन में ज्ञान को बहुत ही उपेक्षित और महत्वहीन कर रखा है । उन्हें लगता है उन्हें सब कुछ पहले से ही पता है , और वे कभी भी ज्ञानार्जन के लिए प्रयत्न नहीं करते ।
👉ध्यान दें कि अपने जीवन में आई किसी भी समस्या के समाधान के लिए हम कितनी विधियां अपना सकते हैं ?
१- शक्ति - यदि हम शक्ति से समस्या का समाधान करते हैं तो कुछ ही समय के लिए समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं , और कई बार तो संदेश भी रहता है कि समस्या सही हुई है या नहीं ।
२- धन - यदि हम धन से किसी भी समस्या का समाधान करते हैं तो कुछ समय अंतराल तक समस्याएं हमसे दूर रहती हैं किंतु विपरीत समय आने पर हम पर हावी हो जाती हैं ।
३- ज्ञान- यदि हम ज्ञान से किसी समस्या का समाधान करते हैं तो लगभग हमेशा के लिए समस्याएं समाप्त ही हो जाती हैं ।
४- छल- यदि हम किसी समस्या का समाधान षड्यंत्र या छल से करते हैं तो इसके विपरीत परिणाम प्राप्त होते हैं ।
यदि इन सभी को अपना कर किसी समस्या का समाधान किया जाए तो.... अपना अनुभव अवश्य लिखें ।
अपना कीमती समय निकाल कर लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद 🙏
No comments:
Post a Comment