Friday, August 31, 2018

ЁЯСЙрдкрдвाрдИ рдоें рдмाрдзा рджूрд░ рдХрд░рдиे рдХे рдЙрдкाрдп

👉पढाई में बाधा दूर करने के उपाय

हर माता-पिता अपने बच्चे को पढ़ाना चाहते हैं | वे चाहते हैं कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करे | लेकिन, परेशानी तब होती है जब काफी प्रयत्न करने के बाद भी उन्हें मनवांछित फल नहीं मिलता और वे अपने बच्चे की सफलता के लिए नाना तरीके ढूढ़ने लगते हैं | इसीलिए हम यहां पर आपके लिए लेकर आए हैं पढ़ाई में बाधा दूर करने का टोटका |  हमारे द्वारा सुझाए गए पढ़ाई में बाधा दूर करने का टोटका अपनाकर विद्यार्थी लाभ प्राप्त कर सकेंगे |

👉 विद्या प्राप्ति के विलक्षण टोटके आपके लिए यह रहे-

१) विद्यार्थी एक बांसुरी खरीद के लाए या कोई उन्हें भेंट कर दे | अब इस बांसुरी के ऊपर “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” लिखें | लिखाई रोली या सिंदूर से होनी चाहिए | इसे ईशान कोण में लटका दे अध्ययन कक्ष में |

२) विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने  पुस्तकों में मोर पंख (चांदा) रखें |

३) गरीब बालक – बालिकाओं को पुस्तकें बाटे मुफ्त में | यह टोटका पढ़ाई में मन लगाने के टोटके में अत्यंत सरल टोटका है |

४) ताम्रपत के ऊपर उकेरा हुआ सरस्वती यंत्र लाएं और प्रतिदिन  इसका पूजन करें |

५) पढ़ाई से विचलित विद्यार्थियों के गले के लिए लॉकेट बनाएं सरस्वती यंत्र का | पहले इसकी  पूजा करें और अच्छे  पंडित से इसकी प्रतिष्ठा करवाएं | इसकी पूजा प्रतिदिन करें तथा तथा गले में धारण कराए |

६) पढ़ते वक्त उत्तर या पूर्व दिशा की ओर चेहरा कर बैठे |

७)  रात को  जब बच्चा सोने जाए तो उसके पहले एक चांदी के पात्र ( गिलास ) में उसे पानी भर कर पिलाए |

८) अभिमंत्रित किया हुआ शुद्ध पन्ने का रत्न धारण कराएं |

९) विद्यार्थी तीन रुद्राक्ष लेकर आए | एक रुद्राक्ष छ: मुखी और अन्य दो पाँच मुखी होने चाहिए | रुद्राक्ष पुष्य नक्षत्र में लाएं | अब इन तीनों रुद्राक्ष को एक लाल रंग के धागे में कुछ इस तरह से पिरोए कि छ: मुखी रुद्राक्ष बीच में रहे | अब इसे धारण कर अपने गले में |

१०) प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप भी सफलता के उपाय में विशेष है |

११) “गुरु गृह गए पठन रघुराई, अल्प काल विद्या सब आई “..रामचरित मानस की इस चौपाई का प्रतिदिन जाप करें १०८ बार |

१२) अपने स्टडी रूम के उत्तरी या पूर्वी दीवार पर माता सरस्वती की तस्वीर लगाए | यह कार्य बृहस्पतिवार के दिन करें | अब प्रतिदिन मां शारदा से अच्छी पढ़ाई के लिए प्रार्थना करे | साथ में “ओम मां सरस्वती विद्या देवी नमो नमः” मंत्र को जपे |

१३) रात को खाना खाने के बाद पान में सौंफ,  इलायची, चीनी व लौंग मिलाकर और साथ में रोटी लेकर बैल को दे |

१४) “ॐ बृहस्पतए नमः “ ..मंत्र का जाप करें और पीपल के वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें | पढ़ाई में मन लगाने के उपाय में यह उपाय रविवार को छोड़कर रोज करें |

१५) सौंठ, चीनी, काली मिर्च व इलायची लें | इन सबको मिलाकर पाउडर बनाए | अब इसमेे घी डालकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें | प्रतिदिन रात्रि को दो गोली दूध के साथ में सोते वक्त बच्चे को दें | इससे एकाग्रता के साथ-साथ स्मरण शक्ति भी बढ़ती है |

१६) अध्ययन के लिए बैठते वक्त सबसे पहले  मस्तक से छुआ कर प्रणाम करें अपनी कलम को | इसके बाद अपनी पाठ्य पुस्तकों के सामने हाथ जोड़े और “ओम गुरवै नमः” मंत्र का उच्चारण करे | इस क्रिया को हर दिन बिना नागा  करे और इसके उपरान्त ही पढ़ाई-लिखाई को शुरू करें |

१७) तांबे का गुरूयंत्र अपने घर में लाएं गुरु पुष्य नक्षत्र के समय | अब इसे गंगाजल से शुद्ध कर पीले कपड़े में रखे पूजा वाले स्थान पर | रोज पाठ करें बृहस्पति कवच का |

१८) पढ़ाई में सफलता के उपाय में आप यह उपाय भी अपना सकते हैं – प्रति मंगलवार  केला, मीठी रोटी. चना और गुड़ बंदर को खिलाएं |

१९) मूंगा पाँच रत्ती लें | इसका लॉकेट बनवाएं एवं बच्चे को धारण करवा दे |

२०) मंगलवार के दिन एक पाव कच्चा दूध ले | अब इसे विद्यार्थी के सिर के ऊपर से उल्टा वारे तीन बार | फिर इसे किसी मिट्टी के बर्तन में डालें तथा किसी भी कुत्ते को खिलाएं | इस क्रिया को मंगलवार को करें | यह टोटका पढ़ाई के सफलता के उपाय में अति उपयोगी है |

२१) एक लाल रंग का झंडा लें | इस झंडे के बीचों-बीच श्रीराम लिखें सिंदूर से तथा उसके नीचे “बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार “..यह भी लिखें | अब मंगलवार के दिन इसे हनुमान जी के मंदिर में  लगा दें | साथ में हनुमान जी को सिंदूर का चोला  चढ़ा दे |

२२) विद्या प्राप्ति के विलक्षण टोटके में आप यह टोटका भी अपना सकते हैं– शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पहले गुरुवार को पत्ता ले ले वट का | इस पर पाँच तरह की मिठाई तथा दो इलायची (छोटी ) रखें | अब इसे पीपल के पेड़ के नीचे रख दें | ध्यान रहे यह क्रिया  सूर्य अस्त होने के लगभग तीस मिनट पहले करें | इसके साथ  अच्छी  शिक्षा की कामना करें | इस टोटके को करने के बाद  बिना पीछे मुड़े घर आ जाए | इस क्रिया को विद्यार्थी या उसके माता-पिता भी कर सकते हैं |

२३) बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में एक हरे रंग वाले तोते का पोस्टर उत्तर दिशा में लगा दे | इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और उसकी स्मरण रखने की शक्ति में भी इजाफा होगा |

२४) स्टडी रूम में हरे रंग के पर्दो का व्यवहार करने से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है |

२५) परीक्षा के वक्त विद्यार्थियों को अपने पास फिटकरी और कपूर रखना चाहिए जिससे उनकी भूलने की आदत दूर होगी |

२६) लगातार २१ रविवार सूरज भगवान को अर्ध्य दे तांबे के पात्र में जल और लाल रंग का पुष्प डाल कर |

२७) अपने बच्चे के माथे के ऊपर से वारे सवा पाव बादाम | अब इसकी खीर बनाएं और  गरीब बच्चों के बीच बांट दें |

२८) आप पता करें कि विद्यार्थी कि जन्म पत्रिका में चौथे घर का स्वामी कौन है | अब उसकी अनुसार रत्न लेकर चांदी में मंढ़वा लें

No comments:

Post a Comment

рд╡рд░्рддрдоाрди рд╕рдордп рдХी рд╕рдмрд╕े рдмрдб़ी рд╕рдорд╕्рдпा: рджोрд╖ाрд░ोрдкрдг рдХी рдк्рд░рд╡ृрдд्рддि

рдк्рд░рдгाрдо рдоिрдд्рд░ो рд╡рд░्рддрдоाрди рд╕рдордп рдоें рдордиुрд╖्рдп рдХी рд╕рдмрд╕े рдмрдб़ी рд╕рдорд╕्рдпा рдпрд╣ рд╣ै рдХि рд╡рд╣ рдЕрдкрдиे рдЬीрд╡рди рдоें рдЙрдд्рдкрди्рди рд╣ोрдиे рд╡ाрд▓ी рдЕрдзिрдХांрд╢ рд╕рдорд╕्рдпाрдУं рдФрд░ рд╡िрдХृрддिрдпों рдХे рд▓िрдП рд╕्...