प्रिय आत्मन्
प्रश्नों का उत्तर जानना त्वरित और विशिष्ट जानकारी पर केंद्रित है, जबकि ज्ञान प्राप्त करना गहरी समझ और व्यापक सीखने की प्रक्रिया है। किसी भी विषय की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना, फिर उसके बाद प्राप्त जानकारी एवं दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रयोग करना एवं उससे जो सकारात्मक या नकारात्मक अनुभव प्राप्त हो हम उसे ज्ञान कहते हैं । इसी आधार पर यदि मनन किया जाए तो एक बौद्धिक रूप से विकसित व्यक्ति को कितने विषयों का पूर्ण ज्ञान होना चाहिये जिससे वह अपने नियत लक्ष्य को प्राप्त कर सके ।
प्रश्नों का उत्तर जानने और ज्ञान प्राप्त करने में अंतर हैं:-
उद्देश्य:-
प्रश्नों का उत्तर जानना:- इसका उद्देश्य मात्र प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करना हो सकता है, जहां केवल बिना उसके संदर्भ या गहराई को समझे। उदाहरण: "भारत की राजधानी क्या है?" का उत्तर "नई दिल्ली" है। इसका परिणाम तत्काल जानकारी तक सीमित होता है, जो अक्सर अधूरे होने के कारण हमें भ्रमित कर सकती है ।
ज्ञान प्राप्त करना-: यह एक गहरी और व्यापक प्रक्रिया है, जिसमें किसी विषय को गहराई से समझने, उसका विश्लेषण करने और दीर्घकालिक सीखने का लक्ष्य होता है। इससे दीर्घकालिक समझ, बुद्धिमत्ता, और किसी विषय में निपुणता प्राप्त होती है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लागू हो सकती है।
उदाहरण:-
प्रश्नों का उत्तर जानना-: "सूर्योदय कब होता है ?" – उत्तर: "सुबह 6 बजे।"
ज्ञान प्राप्त करना-: पहले तो स्वयं प्रमाण खोजें कि सूर्य 6:00 बजे उदित होता है या नहीं, और इसके साथ इसके कारक तत्व भी ज्ञात होना चाहिए जैसे - सूर्योदय के समय को प्रभावित करने वाले कारकों (जैसे पृथ्वी का घूर्णन, अक्षीय झुकाव, और मौसमी परिवर्तन) को समझना।
No comments:
Post a Comment