प्रणाम मित्रों,
हमारा "जीवन रहस्य सत्संग" कार्यक्रम आप सभी के लिए एक अनमोल अवसर है, जहां हम आध्यात्मिक ज्ञान और चर्चाओं के माध्यम से जीवन के गहन रहस्यों को समझते हैं। जो सदस्य पिछले कुछ समय से हमारे कार्यक्रमों से जुड़े हैं, उन्हें जीवन रहस्य की मूलभूत जानकारी प्रदान की जा चुकी है।
अब, यदि आप अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो व्यक्तिगत रुचि एवं के आधार पर आगे बढ़ सकते हैं । इस कार्यक्रम में हम निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर खोजेंगे:
- जीवन रहस्य क्या है ?
- जीवन रहस्य को जानना क्यों आवश्यक है ?
- ऐसा क्या है जीवन रहस्य में, जिसे जाने बिना हमारी भक्ति, जप, तप, व्रत, ध्यान, भजन, पूजा, पाठ, होम, हवन, और यज्ञ आदि व्यर्थ हो जाते हैं?
इनके साथ-साथ, हम अन्य जटिल प्रश्नों को भी जीवन रहस्य सत्संग के माध्यम से समझेंगे। यह एक आध्यात्मिक पाठ्यक्रम है, जो आपको जीवन के उद्देश्य और साधनाओं के गहन अर्थ को जानने में मदद करेगा।
आपसे निवेदन है कि जीवन रहस्य सत्संग से जुड़ें और इस आध्यात्मिक यात्रा का लाभ उठाएं।
अध्यात्म कोई लिखने पढ़ने या रटने वाला विषय नहीं है यह एक जीवन शैली है जो हमें जीवन में सुकून, शांति और मानव कल्याण की ओर ले जाती है ।
अध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत स्व-मूल्यांकन से होती है। अपने व्यक्तित्व के पूर्ण विकास के लिए निम्न विषयों का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है:-
नियम, धर्म, कर्म, न्याय, नीति, पवित्रता, और कर्तव्य।
इनके बाद अन्य विषय द्वितीय श्रेणी में आते हैं।
👉कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कुछ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपना बौद्धिक स्तर जांचने के लिए व्यक्तिगत रूप से परिचर्चा में शामिल हों।
👉प्रत्येक गुरुवार रात्रि 8:30 से
👉कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य :-
1. समाज में व्याप्त भ्रम, अज्ञान, अंधविश्वास, कुरीतियों और रूढ़ियों - से अवगत कराकर उनसे मुक्ति दिलाना और परम ईश्वरीय सत्ता से जोड़ना।
2. अव्यवस्थित ज्ञान को व्यवस्थित - कर जिज्ञासु साधकों तक पहुँचाना।
3. मानव जीवन के रहस्यों - को सत्संग के माध्यम से जिज्ञासुओं तक पहुँचाकर अनसुलझे प्रश्नों का समाधान करना।
4. सुखी और निश्चिंत जीवन - के लिए शुद्धिकरण के महत्व को समझाना।
5. सार्वभौमिक सत्य और नियमों:- की खोज करना, जिनका पालन कर हम अपनी चरम अवस्था को प्राप्त कर सकें और हमारी ऊर्जा आपसी विचारों के टकराव में व्यर्थ न हो।
6. साधकों से जुड़ना:- एसे साधकों से जुड़ना जो इस दिव्य ज्ञान को आत्मसात कर सकें।
👉आइए, इस आध्यात्मिक यात्रा में एक साथ आगे बढ़ें एवं अपनी समझ अनुसार दिए गए प्रश्नों के उत्तर भरकर सबमिट करें -
https://surveyheart.com/form/6788bef418860a107aaafb18
जीवन रहस्य सत्संग में शामिल हों 🙏
No comments:
Post a Comment