प्रिय आत्मन्
समाज में लोगों को ज्ञान तो बहुत है किंतु क्रम से नहीं है इसका दुष्परिणाम यह है कि सब अपने मनमानी ढंग से इसकी व्याख्या करते हैं और इनका अनुसरण करने वाले भी इन्हीं के जैसे हो जाते हैं , इसके बाद समाज में आरंभ होता है कभी ना समाप्त होने वाला
विचारों के टकराव और वाद विवाद का तांडव। जो कि सभ्य समाज के निर्माण में बाधक है। इसका मुख्य कारण यही है कि लोगों ने इसे क्रम ग्रहण नहीं किया । जबकि वास्तविक ज्ञान वह है जो सबके लिए एक समान हो । आइये इसे क्रम से समझते हैं ।
1. विश्व कल्याण के लिए स्वतंत्रता ( व्यक्तिगत विषयों से मुक्ति की आवश्यकता है -: विश्व के कल्याण के लिए निःस्वार्थ और स्वतंत्र भाव से कार्य करना आवश्यक है। यह स्वतंत्रता व्यक्तिगत बंधनों से मुक्ति के साथ-साथ आंतरिक शुद्धता और स्पष्टता से भी आती है।
2. मुक्ति के लिए ज्ञान की आवश्यकता है -: सच्ची मुक्ति (आध्यात्मिक स्वतंत्रता) के लिए ज्ञान ( ब्रह्म-ज्ञान) जरूरी है, क्योंकि ज्ञान ही अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है।
3. ज्ञान के लिए शुद्धिकरण की आवश्यकता है -: ज्ञान की प्राप्ति के लिए शरीर ,मन, बुद्धि का शुद्धिकरण आवश्यक है। यह शुद्धिकरण विभिन्न आध्यात्मिक साधनाओं (जैसे ध्यान, योग, जप, तप, आदि) के माध्यम से होता है, जो विभिन्न मार्गों (जैसे कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग) में वर्णित हैं।
4. शुद्धिकरण के लिए समर्पण की आवश्यकता है -: शुद्धिकरण की प्रक्रिया तभी पूर्ण होती है, जब व्यक्ति पूर्ण समर्पण के साथ अपने अहंकार और स्वार्थ को त्याग देता है। यह समर्पण ईश्वर, गुरु, या उच्च सत्य के प्रति होता है।
5. समर्पण से भक्ति -: समर्पण ही भक्ति का प्रारंभिक बिंदु है। भक्ति वह मार्ग है, जो प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के माध्यम से व्यक्ति को ईश्वर या सत्य के करीब ले जाता है।
No comments:
Post a Comment