आय : आप अल्पायु से ही रोज़गार करना शुरू कर देंगे । आप फ़ोटोग्राफ़र, सिनेमा संबंधी कार्य, कला व संगीत से जुड़े कार्य, उद्योग, प्रबंधन, परामर्श, मनोविज्ञान, विज्ञान, अंक शास्त्र, गणित, राजकार्य, व्यवसायी, पर्यटन विभाग से जुड़े कार्य आदि करके सफल हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवन : निजी जीवन में आपको अपने सहयोगियों कम मदद मिलेगी। पिता से भी मनमुटाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आप प्राय: अपने जन्म स्थान से दूर रहेंगे।
जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है और वह विवाह की कोशिश भी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल काफी मददगार रह सकता है। विशेषकर मई महीने के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके प्रथम भाव में होकर सप्तम भाव पर प्रभाव डालेगा। जहां बृहस्पति की स्वयं की राशि है, ऐसी स्थिति में विवाह के योग मजबूत होंगे। इस वर्ष जिनका विवाह होगा उनका जीवन साथी योग्य और बौद्धिक स्तर पर मजबूत रहेगा। वह किसी विशेष क्षेत्र का अच्छा जानकार हो सकता है या हो सकती है। शनि ग्रह का गोचर भी विवाह करवाने में मददगार बनेगा लेकिन वैवाहिक जीवन के मामले में शनि ग्रह का गोचर कमजोर परिणाम दे सकता है। मार्च के बाद शनि की दशम दृष्टि आपके सप्तम भाव पर रहेगी, जो छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनवाने का काम कर सकती है।
मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का प्रभाव भी सप्तम भाव पर शुरू हो जाएगा जो परेशानियों को दूर करने का काम करेगा। अर्थात परेशानियां आयेंगी और दूर हो जाया करेंगी ऐसे में आपकी कोशिश यही होनी चाहिए की परेशानियां आने ही न पाएं। इस तरह से हम कह सकते हैं कि विवाह के मामले में या साल काफी हद तक अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य-:स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 तुलनात्मक रूप से काफी बेहतर रह सकता है। पिछली की तुलना में इस वर्ष ग्रहों के गोचर काफी अच्छे रहने वाले हैं। बृहस्पति का गोचर साल की शुरुआत में थोड़ा सा कमजोर है। अतः मई मध्य के पहले पेट और जननांगों इत्यादि से संबंधित कोई समस्या यदि पहले से है तो उस मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना जरूरी रहेगा, अन्यथा नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या आने के योग नहीं हैं। वहीं मई के बाद इस तरह की समस्याएं होंगी तो भी धीरे-धीरे करके ठीक होने लगेंगी। हालांकि संतुलित दिनचर्या अपनानी तब भी जरूरी रहेगी। शनि का गोचर भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है लेकिन यदि सीने के आसपास की तकलीफ पहले से है तो मार्च के बाद वह थोड़ी सी बढ़ सकती हैं। अर्थात इस वर्ष सब कुछ ठीक रहे ऐसा तो नहीं है लेकिन पहले की समस्याएं कम होगी और नए सिरे से समस्याएं नहीं आएंगी। इसी कारण से हम इस साल को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तुलनात्मक रूप से बेहतर कह रहे हैं।
कार्यक्षेत्र-:नौकरी के दृष्टिकोण से साल 2025 मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर मई मध्य तक बृहस्पति आपके नौकरी के स्थान को देखेगा अतः नौकरी में किसी तरह की कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। इसके बावजूद भी अपनी नौकरी और नौकरी से मिलने वाली उपलब्धियां को लेकर मन में कुछ असंतोष रह सकता है। वहीं मई मध्य के बाद आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे और तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में परिवर्तन इत्यादि करने के लिए साल 2025 अनुकूल कहा जाएगा। हालांकि इन सबके बीच ध्यान देने वाली बात यह रहेगी कि मार्च के बाद शनि का गोचर आपके कर्म स्थान पर जाएगा जो आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। यदि आप मार्च के बाद नौकरी बदलते हैं तो आपका बॉस या आपके सीनियर थोड़े से बेरुखे स्वभाव वाले हो सकते हैं। वो अपने नियमों के प्रति जरूरत से ज्यादा सख्त हो सकते हैं। यह बात आपको शायद पसंद न आए। अतः नौकरी बदलने से पूर्व इन तमाम पहलुओं की पड़ताल करके अपने दिल और दिमाग की सुनते हुए ही परिवर्तन करना उचित रहेगा।
धन-:साल 2025 आपकी आर्थिक पक्ष के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यद्यपि इस वर्ष आर्थिक मामले में कोई बड़ी परेशानी आने के योग नहीं हैं, इसके बावजूद भी आप अपनी उपलब्धियां को लेकर थोड़े से असंतुष्ट रह सकते हैं। आप जिस लेवल की मेहनत कर रहे हैं, उससे जो परिणाम मिलने चाहिए शायद आर्थिक मामले में वैसे परिणाम आपको न मिल पाएं। यही कारण है कि आप अपनी उपलब्धियां को लेकर थोड़े से असंतुष्ट रख सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक धन के कारक बृहस्पति आपके द्वादश भाव में रहेंगे, जो तुलनात्मक रूप से खर्चों को बढ़ाए रह सकते हैं। वहीं मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर तुलनात्मक रूप से बेहतर होगा। फलस्वरूप आपके खर्च धीरे-धीरे करके नियंत्रण में आने लगेंगे और आप अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत कर सकेंगे।
इस वर्ष आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। आपको बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा और नाम व दाम दोनों का आनंद लेंगे। आपके नये मित्र बनेंगे और आपको भाइयों व बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मार्च 29, 2025 - मई 20, 2025
बुध आपके भाव संख्या 8 में स्थित हैं
मई 20, 2025 - जून 10, 2025
गन्दी भाषा बोलने के कारण अपने लोगों से भी आपकी दुश्मनी होने की संभावना है। इसलिये आपको अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखना चाहिए। खास तौर पर उन लोगों के प्रति जिनसे आपकी घनिष्टता है। नहीं तो गलतफहमी हो जायेगी। पैसे रूपये की हानि होने की संभावना है। अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके निर्वाह में मुश्किलें पेश आयेंगी। इस अवधि में कोई नये उघम न शुरू करें। इसी माह में आपके व्याधिग्रस्त होने की भी संभावना है। आत्मविश्वास की कमी आपमें स्पष्ट परिलक्षित होगी। यात्राओं का कोई व्यवहारिक अर्थ नहीं निकलेगा। साधारण तौर पर यह समय आपके लिये अच्छा नहीं है क्योंकि आत्मीय जन भी काफीदूर हो जायेंगे।
जून 10, 2025 - अगस्त 10, 2025
किसी बदनामी देने वाले काण्ड में फंसने के कारण आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह कोई अच्छा समय नहीं है। अचानक धन प्रात की संभावना है। लेकिन साथ ही साथ खर्चे भी बढेंगे। गुप्त और निगूढ सुखों को भोगने वाली प्रवृति पर अंकुश लगाये नहीं तो बड़ी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वैसे परिवारजनों का सहयोग पूरा रहेगा। यद्यपि कभी कभी मतभेद भी रह सकता है। जहां तक संभव हो लंबी यात्राएं न करें।
अगस्त 10, 2025 - अगस्त 28, 2025
अचानक समस्यायें खड़ी हो सकतीं हैं। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लम्बी अवधि के लिये बीमार रहने की आशंका रहेगी। अनैतिक कार्यों में प्रवृत न होईये तथा सन्देहास्पद सौदों से बचें। महत्वपूर्ण कागजों पर दस्तखत करने से पहले कागज अच्छी तरह पढें।
अगस्त 28, 2025 - सितम्बर 28, 2025
अपने प्रयत्नों में आपको निराशा मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी रहेंगी। अपने आपको किसी बड़े उद्यम से सम्ब्दीत न कीजिये। यह जोखिम लेने का समय नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के बारे में चिन्तित रह सकते हैं। फालतु की यात्राओं से बचें।
सितम्बर 28, 2025 - अक्टूबर 19, 2025
मित्रों और सहयोगियों से आपको लाभ मिलेगा। बहु प्रतीक्षित इच्छाओं और आंकाक्षाओं की पूर्ति होगी और लम्बी यात्राएं सफलदायक रहेंगी। आमदनी में काफी बढोत्तरी होना सुनिश्चित है। विलास सामग्री एवम् अन्य चीजों पर आप व्यय करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
दिसम्बर 13, 2025 - जनवरी 30, 2026
व्यापार नौकरी या धन्धे में आप बहुत अच्छा काम करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा और पद बढ़ेगा। इस अवधि में वरिष्ठ लोगों व शक्तिवान व्यक्तियों से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में आप काफी भ्रमण करेंगे। शत्रु प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे पर उसमें कामयाब नहीं होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
जनवरी 30, 2026 - मार्च 29, 2026
यह अच्छा समय नहीं है क्योंकि आपके भागीदार या सहयोगी आपको नीचा दिखाएगें। औरों की लापरवाही और असफलताओं से आप चिन्तित रहेंगे। रोजमर्रा के कामों में भी समस्याएं खड़ी हो सकती है। बेबुनियाद इल्जाम आपके सर मंढे जाएगें। छोटे मोटे झंझट या विवादों से बचें। स्त्री वर्ग से आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। जहां तक संभव हो फालतू की यात्रा कम करें। व्यापार के बड़े बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए यह आवश्यक है कि आप पूरी जांच परख करके ही ऐसा करें।
उपाय-:शरीर के कमर से ऊपर हिस्से में चांदी धारण करें। नियमित रूप से मंदिर जाया करें। साधु, संत और गुरुजनों की सेवा करें, साथ ही साथ पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाएं।
No comments:
Post a Comment