शनि एक सख्त, गंभीर और न्यायिक प्रकृति का प्रतीक है। जबकि, केतु एकान्त और कारावास का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली का पहला या लग्न भाव आपके बाहरी रूप, अहंकार, स्वभाव, आत्मविश्वास और आत्म-अभिव्यक्ति को दर्शाता है। इस भाव में शनि और केतु की युति होने से व्यक्ति वैरागी का व्यक्तित्व धारण करता है।
इस प्रकार, जातक एक गंभीर प्रकृति का व्यक्ति होता है, वह एकांत पसंद करता है, और अपने जीवन में दूसरों को शामिल करना पसंद नहीं करता है।
इस भाव में, शनि-केतु युति व्यक्ति को एक बेहतर सोच प्रदान करता है यथा जातक हर किसी की बेहतरी के लिए सोचता है, और एक आध्यात्मिक जीवन पसंद करता है। ऐसे जातक वे सीमाओं को बनाए रखते हैं और महत्वपूर्ण होने पर ही बातचीत करते हैं।
पहला भाव सहनशक्ति, सम्मान, स्वास्थ्य और प्रसिद्धि का प्रतीक भी है। शनि की ऊर्जा से प्रेरित कड़ी मेहनत के बावजूद, शनि और केतु के संयोजन से जातक प्रसिद्धि प्राप्त नहीं पते हैं। उनके पास मन की शांति नहीं होती है।
पंचम भाव में शुक्र
पांचवें त्रिकोण, विद्या तथा बुद्धि के क्षेत्र में अपनी ही तुला राशि पर स्थित शुक्र के प्रभाव से जातक को संतान तथा विद्या के क्षेत्र में शक्ति प्राप्त होते हुए भी कुछ कमी बनी रहती है | ऐसा जातक बुद्धिमान तथा चतुर होता है तथा बाहरी स्थानों के सम्बन्ध से लाभ उठाता है | जातक को बुद्धि द्वारा खूब लाभ होता है, परन्तु शुक्र के व्ययेश होने के कारण आमदनी से खर्च अधिक बना रहता है | ऐसा जातक बहुत बातूनी, चालाक भी होता है | यहां उपस्थित शुक्र जातक के खुशहाली भरे जीवन और संबंधों में बाधा उत्पन्न कर सकता है , इसलिए वे विवाह आदि बातों पर जल्द ध्यान नहीं देते हैं.
सातवें भाव में राहु
सातवें केंद्र, स्त्री तथा व्यवसाय के भवन में अपने शत्रु गुरु की धनु राशि पर स्थित नीच के राहु के प्रभाव से जातक को स्त्री के द्वारा विशेष कष्ट प्राप्त होता है तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | उसे अपनी ग्रहस्थी का संचालन करने के लिए भी हर समय चिंतित एवं परेशान रहना पड़ता है तथा मूत्रेंद्रिय में भी कोई विकार होता है | ऐसा व्यक्ति स्वयं को परतंत्र तथा परेशान सा भी अनुभव करता रहता है |
पत्नी ऋण : कुंडली में जब सूर्य, चन्द्र या राहु दूसरे अथवा सातवें भाव में हो, तो जातक स्त्री-ऋण से ग्रसित माना जाता है। इसका कारण यह है कि आपके पूर्वजों या बड़े बुजुर्गों ने किसी लालच के कारण किसी गर्भवती महिला को मारा होगा या सताया होगा। इसका संकेत यह है कि घर में आपने ऐसे जानवर पाल रखें होंगे जो समूह नहीं रहते हों।
आठवें भाव में गुरू
आठवें भाव में गुरू के प्रभाव से व्यक्ति को कई तरीकों से आर्थिक लाभ भी होता है. उसे वसीयत और बीमा से धन का लाभ हो सकता है. उसकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती है और वह काफी सुखी और संपन्न होता है. व्यक्ति का अपने परिजनों से काफी प्रेम होता है और वह उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है. ऐसा जातक अपनी परंपरा को काफी महत्व देता है. गुरू के प्रभाव से व्यक्ति की अच्छे लोगों के साथ भी संगति हो सकती है.इस भाव में अचानक लाभ और हानि भी देखने को मिलती है. नकारात्मक प्रभाव का असर व्यक्ति की सेहत पर भी देखने को मिल सकता है. पेट और लीवर से जुड़ी समस्या भी हो सकती है. इस भाव में गुरू के प्रभाव से उसमें जिद्दीपन भी देखने को मिल सकता है.इसके साथ ही व्यक्ति वकील, क्लर्क, मनोचिकित्सक, लेखन और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ा हो सकता है. व्यक्ति की शोध कार्यों में भी रूचि हो सकती है.
No comments:
Post a Comment