प्रिय आत्मन्
आपके लिए साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा रह सकता है। विशेषकर मई महीने के मध्य तक आपके दूसरे भाव का स्वामी बृहस्पति अच्छी पोजीशन में रहेगा, जो घर परिवार में सुमति देकर संबंधों को बेहतर रखने का काम करेगा। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति आठवें भाव में जाने के कारण कुछ कमजोर हो जाएंगे। हालांकि बृहस्पति तब भी दूसरे भाव और चौथे भाव को देखेंगे। अतः कोई बड़ी विसंगति नहीं आने देंगे लेकिन कमजोर होने के कारण पहले के जैसे परिणाम देने में असमर्थ हो सकते हैं।
इसी बीच में मार्च के बाद से शनि की दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ने लग जाएगी। अतः कुछ परिजनों के बीच असंतुलन व असंतोष देखने को मिल सकता है।
गृहस्थ जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन में इस वर्ष तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। विशेषकर मार्च के बाद शनि का प्रभाव चतुर्थ भाव से दूर हो जाएगा, ऐसे में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। हालांकि मई के बाद से राहु का प्रभाव चतुर्थ भाव पर शुरू हो जाएगा जो कुछ व्यवधान देने का काम करेगा लेकिन पुरानी समस्याएं दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे।
मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का प्रभाव चतुर्थ भाव पर रहेगा; वह भी आपकी मदद करता रहेगा। इस तरह से हम पाते हैं कि पारिवारिक मामलों के लिए साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा है जबकि दूसरा हिस्सा कुछ कमजोर है। वहीं गृहस्थ मामलों के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रह सकता है।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल के शुरुआती महीना में खासकर मार्च तक शनि का चतुर्थ भाव में गोचर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। जिन्हें सीने से संबंधित कोई तकलीफ है, घुटनों से संबंधित कोई तकलीफ है, कमर से संबंधित कोई परेशानी है अथवा मस्तिष्क या सिर दर्द इत्यादि से संबंधित कोई समस्या है तो उन्हें जनवरी से मार्च तक अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरुक रहने की आवश्यकता रहेगी। मार्च के बाद का समय पुराने रोगों को दूर करने और आपको स्वस्थ रखने में मददगार बनेगा । लेकिन मई महीने के बाद से राहु का गोचर चतुर्थ भाव में हो जाएगा जो सीने से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। मार्च के बाद शनि का गोचर पेट आदि से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है।
इस तरह से कुछ पुरानी समस्याएं दूर होगी तो नई समस्याओं के आने की संभावनाएं भी रहेंगी। ऐसे में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 मिला-जुला रह सकता है। अतः इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति खूब जागरूक बने रहना है।
काम धंधा - छठे भाव का स्वामी मंगल इस वर्ष कुछ समय अच्छे तो वहीं कुछ समय कमजोर परिणाम दे सकता है। वैसे ज्यादातर समय मंगल आपको औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि की दृष्टि छठे भाव पर रहेगी। अतः काम धंधा को लेकर कुछ असंतोष मन मस्तिष्क में बना रहेगा।
मार्च तक आप कुछ कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं,
मार्च के बाद शनि की पोजीशन बदलने के कारण आप काफी हद तक बेहतर सुकून मेहसूस करेंगे। मई महीने के मध्य तक बृहस्पति लाभ भाव को देखकर अच्छे परिणाम देने और दिलाने का प्रयास करेंगे।
मई महीने के मध्य के बाद स्थितियां थोड़ी सी कठिनाई भरी रह सकती हैं। हालांकि घर से बाहर काम करने वाले या दूर जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को इस अवधि में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
2025 के अनुसार, आर्थिक मामलों में इस साल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव के स्वामी बुध ग्रह के गोचर को देखें तो साल के अधिकांश समय बुध अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। अतः आमदनी में कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए। विशेषकर मई महीने के मध्य भाग तक, जब आपके धन भाव का स्वामी बृहस्पति लाभ भाव को देखेगा तो, न केवल आप अच्छी आमदनी कर सकेंगे बल्कि आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बचाने में भी कामयाब रहेंगे लेकिन मई महीने के मध्य के बाद आमदनी में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। हालांकि मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति धन भाव का स्वामी होकर धन भाव को देखेगा। ऐसी स्थिति में बचत करने के मामले में अथवा बचाए हुए धन के मामले में बृहस्पति सकारात्मक परिणाम देना चाहेंगे लेकिन आमदनी के मामले में कोई मदद नहीं कर पाएंगे।
उपाय - प्रत्येक शनिवार को बहते हुए शुद्ध जल में जटा वाले चार नारियल बहाएं। मित्रों में नमकीन चीज बांटा करें। शरीर में चांदी धारण करें।
No comments:
Post a Comment