Wednesday, June 24, 2026

जीवन रहस्य कार्यक्रम – स्वागत एवं निवेदन

सभी साधकों को पणाम! आपका हार्दिक स्वागत है।

वर्तमान समय सोशल मीडिया का युग है। आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर रहा है। परंतु एक गंभीर प्रश्न हमारे सामने खड़ा होता है—

क्या जो कुछ कहा जा रहा है, वह तर्क, प्रमाण और अनुभव पर आधारित है?

या फिर वह केवल सुनी-सुनाई बातों, मान्यताओं और व्यक्तिगत धारणाओं का संग्रह है?

ऐसी परिस्थिति में विशेषकर नई पीढ़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सत्य का निर्णय कैसे किया जाए? सही और गलत में अंतर कैसे पहचाना जाए? किस विचार को स्वीकार करें और किसे नहीं?

इन्हीं प्रश्नों का समाधान खोजने का एक छोटा-सा प्रयास है "जीवन रहस्य" कार्यक्रम।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसी पर अपने विचार थोपना नहीं है, बल्कि आप सभी के अनुभव-आधारित विचारों का संग्रह करना है।

हम चाहते हैं कि आप वही साझा करें जिसे आपने स्वयं अपने जीवन में अनुभव किया हो, न कि केवल पढ़ा, सुना या किसी से जाना हो।

इसीलिए आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि जीवन रहस्य के 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं के अंतर्गत अपने अनुभव अवश्य साझा करें। आपका प्रत्येक अनुभव इस कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं उपयोगी बनाएगा।

आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कृपया कार्यक्रम देखने के बाद निम्न बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें—

⭐ 1 अंक: यदि आपको वीडियो की एडिटिंग और प्रस्तुति अच्छी लगी।

⭐⭐ 2 अंक: यदि आपको मेरी भाषा-शैली, बोलने का तरीका और प्रस्तुति प्रभावशाली लगी। (मैं अभी वक्तृत्व कला में नया हूँ, इसलिए आपका सुझाव मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान होगा।)

⭐⭐⭐ 3 अंक: यदि आपने इस कार्यक्रम के किसी महत्वपूर्ण सूत्र को समझकर अपने जीवन में उतारने का प्रयास किया या उसे अपने आचरण में स्थान दिया।

आपके सुझाव, अनुभव और प्रतिक्रिया ही इस कार्यक्रम की वास्तविक पूँजी हैं। इन्हीं के माध्यम से "जीवन रहस्य" निरंतर विकसित होगा।

आपके अमूल्य समय, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद।

आइए, अनुभव के आधार पर सत्य की खोज की इस यात्रा में साथ चलें।

धन्यवाद! 🙏


👉कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिए गए फॉर्म को भरकर सबमिट करें 

https://form.svhrt.com/6a3b9b2b2c75081bda9e524d

No comments:

Post a Comment

जीवन रहस्य – दूसरा व्याख्यान

प्रणाम मित्रो  "जीवन रहस्य"  कार्यक्रम की शुरुआत मैं किसी निष्कर्ष से नहीं, बल्कि कुछ ऐसे प्रश्नों से करना चाहता हूँ जिनका उत्तर प...